Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता के जाने के बाद बेटी वंशिका ने शेयर की तस्वीर

Satish Kaushik Death 2 1

Satish Kaushik Death: एक ऐसी खबर जिसने हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के अचानक हुए निधन से हर कोई शॉक्ड है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

किसी को नहीं पता था कि जो शक्स होली के मस्ती में झूम-झूमकर नाच रहा है, जिंदगी उसी से रूठ जाएगी। 9 मार्च यानी बीते दिन बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

सतीश की बेटी वंशिका ने शेयर की फोटो

सतीश कौशिक के निधन से हर कोई दुखी है। मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में सतीश का अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सतीश के निधन से उनका परिवार भी टूट गया है।

इसी के साथ सतीश की बेटी वंशिका कौशिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पिता सतीश कौशिक के साथ नजर आ रही हैं। सतीश के जाने के बाद ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

बाप-बेटी की फोटो देखकर हर किसी की आंखें नम

बता दें कि सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पिता सतीश कौशिक के साथ नजर आ रही हैं।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि सतीश कौशिक ने बेटी वंशिका को हग किया है और दोनों बहुत खुश लग रहे हैं। बाप-बेटी की इस फोटो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। साथ ही इस फोटो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं और सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सतीश ने दुनिया को कहा अलविदा

बताते चलें कि सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और 10 साल की बेटी वंशिक कौशिक को छोड़ गए हैं। सतीश ने तो इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके जाने से हर कोई परेशान है।

बता दें कि सतीश ने साल 1985 में शादी की थी और 1996 में दो साल की उम्र में ही उनके बेटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद सतीश टूट गए थे। इसके बाद साल 2012 में फिर से सेरोगसी के जरिए सतीश एक बेटी के पैरेंट्स बने, जिनका नाम उन्होंने वंशिका रखा है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now