Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शादी के बंधन में बंधी ज्योतिका

Image 18

Jyotika Dilaik Wedding Photos: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग शादी रचाई है, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कपल के फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं। कपल की शादी के फोटो लोगों का दिल जीत रहे हैं। साथ ही सभी न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

ज्योतिका दिलैक ने बॉयफ्रेंड रजत से की शादी

बता दें कि 9 मार्च को शिमला के एक होटल में रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik Marriage) ने अपने बॉयफ्रेंड रजत से शादी कर ली है। ज्योतिका दिलैक शादी के दिन लाल रंग के जोड़े में सजीं थी। ज्योतिका ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी से अपना दुल्हन वाला लुक कंप्लीट किया था।

लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगी ज्योतिका

साथ ही लाल चूड़े के साथ रुबीना की बहन ज्योतिका एकदम बला की खूबसूरत लग रही थी। साथ ही ज्योतिका (Jyotika Dilaik Photos) के दूल्हे राजा ने भी ब्लू कलर की शेरवानी कैरी की थी और रजत घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हैं ज्योतिका

बता दें कि रुबीना की बहन ज्योतिका (Jyotika Dilaik Wedding Pics) एक वीडियो क्रिएटर हैं और वह अपने ट्रैवल व्लॉग्स और कई तरह के स्पेशल कंटेंट को लेकर इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हैं। साथ ही ज्योतिका के पति रजत शर्मा भी वीडियो क्रिएटर हैं और दोनों को ही ट्रैवलिंग का शौक है, जिसके कारण दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ और अब दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा ले लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कपल की शादी की फोटोज

बतातें चलें कि ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में डुबे नजर आएं। कपल की शादी के फोटोज पर लोग कमेंट करके बधाई दे रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now