Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Oscar 2023 की तैयारियां पूरी, जानें कब शुरू होगा पुरस्कारों का सीधा प्रसारण

Oscar 2023: दुनियाभर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscar 2023) को लेकर बहुत उत्सुकता है। इस बार का 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स रविवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बार भी अकादमी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही समारोह से पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा। ऑस्कर 2023 के पल पल की अपडेट्स के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही हॉलीवुड 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भी तैयारी हो रही है।

कैसे देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2023

बता दें कि यूएस के दर्शकों के पास ऑस्कर के लाइव कवरेज को स्ट्रीम करने के लिए कई विकल्प हैं, जैसे- हूलू लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी, एटी एंड टी टीवी और फूबो टीवी शामिल हैं। ये प्लेटफॉर्म दर्शकों को इवेंट की सभी गतिविधियों को कवर करेगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी इस इवेंट को कवर किया जा रहा है। एकेडमी के ट्विटर हैंडल पर भी अवॉर्ड शो के पल पल की खबर दिखाई जाएगी।

और पढ़िए –

भारत में इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर अवॉर्ड 2023

अगर आप भारत में का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं, तो इसे खास फिल्म पुरस्कार समारोह को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते है। इसके अलावा एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर भी लाइव देख सकते है।

और पढ़िए –

भारत के लिए खास है 95वां ऑस्कर अवॉर्ड

बता दें कि इस बार यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) पर सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। यह इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का धांसू गाना ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) अकेडमी अवॉर्ड 2023 के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसलिए मेकर्स और स्टार कास्ट के साथ-साथ हर भारतवासी सही चाहेगा कि इस बार ऑस्कर में बाजी मारे और इसे अपने नाम कर लें।

और पढ़िए –
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now