Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं सारा अली खान

Image 18 1

Sara Ali Khan: अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) गुरुवार शाम फिल्म की शूटिंग से लौटी है और उन्होंने शुक्रवार को अपने पिता सैफ अली खान से मुलाकात की।

पिता-पुत्री की बॉन्डिंग को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस बीच दोनों को बात करते हुए भी देखा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि सारा अपने पापा के साथ घर निकलती हैं। दोनों बेहद खुश नजर आते हैं। सारा कार में बैठने से पहले पापा को हग करती हैं। इसके बाद जैसे ही सारा कार में बैठने वाली होती हैं, पापा सैफ बेटी को फ्लाइंग किस करते हैं और सारा भी पापा को फ्लाइंग किस करती हैं। इस वीडियो में पिता-पुत्री की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

सैफ अली खान और सारा अली खान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अली खान और सारा अली खान को एक साथ स्टाइल में आते देखा जा रहा है। साथ ही इस दौरान दोनों बातचीत करते हुए नजर आए। इसके साथ ही वायरल हो रहे वीडियो में सारा को पिंक शॉर्ट्स और व्हाइट क्रॉप टॉप में देखा गया।

कैजुअल आउटफिट में दिखी सारा

इस लुक में सारा बहुत ही कूल लग रही थी। इसके साथ ही सारा ने अपने कैजुअल आउटफिट को स्नीकर्स के साथ पेयर किया और कैप भी लगाई थी। इसके साथ ही सैफ अली खान ने भी अपनी बेटी के साथ आउटिंग के लिए सिंपल लुक चुना। अभिनेता को इस दौरान सफेद पैंट और नीले रंग के कुर्ते में देखा गया। साथ ही इस दौरान एक्टर ने चश्मा भी लगाया था।

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही अलग-अलग कमेंट करके अपने रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “कुछ स्वैग।” एक दूसरे यूजर ने सारा के बारे में बात करते हुए कहा कि “वह सबसे सुंदर हैं।” सारा के एक प्रशंसक ने कहा, “वह बहुत दयालु हैं।” इसके साथ ही फैंस कमेंट्स करके सारा की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस लाल दिल वाले इमोजी भेजकर भी प्यार की बौछार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है सारा

अगर सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक फिल्म में नजर आने वाली है। इसके साथ ही सारा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और फैंस के बीच फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now