Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली के खिलाफ उतरेगी गुजरात की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

WPL 2023 RCB Vs GG Smriti Mandhana

WPL 2023, DC vs GG: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आसानी से टीवी और मोबाइल पर देखा जा सकता है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लेनिंग कर रही हैं वहीं गुजरात जायंट्स की कमान स्नेह राणा के हाथों में हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में दिल्ली के सफर की शुरुआत तो शानदार हुई थी लेकिन उसे पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:  Lakadbaggha Trailer: लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात

गुजराज जायंट्स की टीम की इस टूर्नामेंट में शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी और टीम ने लगातार दो मैच गंवा दिए थे। हालांकि आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स की टीम फिलहाल 3 में से एक जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sapthami Gowda Birthday: 'कंतारा' के मेकर्स ने लीला उर्फ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

DC vs GG Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को आप घर बैठे आसानी से स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

DC vs GG Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को आप घर बैठे आसानी से मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैपसे, मरिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस, पूनम यादव, लौरा हैरिस, अरुंधति रेड्डी, जसिया अख्तर, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति

इसे भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव

गुजरात जायंट्स स्क्वाड: सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा (c), किम गर्थ, सुषमा वर्मा (w), मानसी जोशी, तनुजा कंवर, लौरा वोल्वार्ड्ट, जॉर्जिया वेयरहम, मोनिका पटेल, अश्विनी कुमारी, हर्ले गाला, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसोदिया

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now