Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Krishna Mukherjee Wedding: पहले रेड-व्हाइट लहंगे में बंगाली फिर व्हाइट साड़ी में पारसी दुल्हन बनीं कृष्णा मुखर्जी, देखें फोटोज

Image 6 1

Krishna Mukherjee Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee Wedding Photos) ने चिराग बाटलीवाला (Chirag Batliwala) के साथ शादी कर शादी के बंधन में बंध गई हैं।

कपल ने पहले 13 मार्च को बंगाली रीति-रिवाज से शादी की और इसके बाद कपल ने पारसी रीति-रिवाज से शादी की हैं। शादी के बाद कपल की पारसी वेडिंग की तस्वीरें सामने आई, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।

कपल ने पहले बंगाली फिर पारसी रीति-रिवाज से की शादी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि चिराग बाटलीवाला पारसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने पति के धर्म के अनुसार भी शादी रचाई हैं। कपल ने पहले बंगाली शादी की और उसके बाद पारसी रीति-रिवाज से शादी की हैं। पारसी वेडिंग में कपल बहुत खूबसूरत लग रहा था।

इस लुक में बेहद खूबसूरत लगा कपल

इस शादी के लिए चिराग ने व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पारसी टोपी भी पहनी थी। साथ ही कृष्णा मुखर्जी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी और सीधा पल्लू के साथ ड्रैप किया था और इसे एक स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक नेकलेस के साथ अपने लुक को सिंपल रखा था और मांग में लगे सिंदूर और चूड़ा को फ्लॉन्ट किया।

कृष्णा मुखर्जी का पारसी ब्राइडल लुक

साथ ही अभिनेत्री का कम मेकअप और गजरे में बंधा बन उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। कृष्णा मुखर्जी अपने पारसी ब्राइडल लुक में बहुत सुंदर लग रही थीं। शादी के बाद अब एक्ट्रेस के पारसी वेडिंग से कई वीडियोज और फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस का बंगाली शादी लुक

वहीं अगर कृष्णा मुखर्जी के बंगाली शादी के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस एकदम ट्रेडिशनल दुल्हन बनी थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिस पर चौड़ा रेड बॉर्डर था। साथ ही इसे एक्ट्रेस ने रेड ब्लाउज और रेड बॉर्डर वाले व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डबल मोतियों का हार पहना था और माथा पट्टी और इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया था। अपने ओवरऑल ब्राइडल लुक में कृष्णा बहुत सुंदर लग रही थी, वहीं चिराग भी बंगाली ग्रूम लुक में खूब जच रहे थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now