Prajasatta Side Scroll Menu

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी, फोटोज वायरल

Swara Bhaskar Fahad Ahmad Wedding

Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर पूरे रीति रिवाज के साथ फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। अब एक्ट्रेस की शादी और प्री-वेडिंग के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Swara Bhasker Wedding
Swara Bhasker Wedding

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग कोर्ट से शादी की थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने पूरे रीति रिवाज के साथ फहद अहमद संग शादी कर ली हैं।

इसे भी पढ़ें:  Rajinikanth की फिल्म Coolie की कहानी लीक! इस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

एक्ट्रेस ने शेयर की शादी के फोटोज

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी में करीबी रिश्तेदारों और परिजनों ने शिरकत की। साथ ही एक्ट्रेस ने शादी के फोटोज को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर शेयर भी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी के फोटोज

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी के फोटोज वायरल हो रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है।

इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की हुई है। साथ ही हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए स्वरा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में भर्ती हैं Shilpa Shetty की मां सुनंदा शेट्टी, इमोशनल एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील
Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding
Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding

एक-दूजे के हुए स्वरा भास्कर और फहद अहमद

इसके साथ ही फहाद ने भी स्ट्रिप्ड सफेद कुर्ते के साथ गोल्डन नेहरू गोल्डन जैकेट मैच किया है। इस लुक में फहाद में खूब जच रहे हैं।

बतातें चलें कि कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च को हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू हो चुके है। अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन रखा गया और इसी के साथ एक्ट्रेस के फेरे भी हो चुके हैं। अब कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ जच रहा हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now