Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gaslight Trailer: मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’, सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर रिलीज

Gaslight

Sara Ali Khan Gaslight Trailer Released: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत ही लेती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन दिनों सारा अली खान फिल्म ‘गैसलाइट’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा की आने वाली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर रिलीज

इस बीच अब सारा की अपकमिंग फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म ‘गैसलाइट’ में नजर आने वाली हैं। साथ ही अब इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में सारा के साथ बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रही हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर

बता दें कि फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि सारा अली खान एक अपाहिज लड़की मिसा का किरदार अदा कर रही हैं। वहीं रेनुका के रोल में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह सारा की सौतेली मां का किरदार निभा रही हैं, वहीं एक्टर विक्रांत मेसी सारा के पिता के बॉडीगॉर्ड के रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘गैसलाइट’ की कहानी

फिल्म ‘गैसलाइट’ की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें मिसा के पिता का खून कर दिया जाता है। अपने पिता की तलाश में मिसा को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। फिल्म ‘गैसलाइट’ का ये ट्रेलर रोमांचक और शानदार है। इसके साथ ही फिल्म में सारा का किरदार सबसे अलग और चैलेंजिंग माना जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘गैसलाइट’

बता दें कि फिल्म ‘गैसलाइट’ (Gaslight) का ट्रेलर सामने आने के बाद हर किसी को अब फिल्म का इंतजार है। सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’ इस महीने में 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर हर कोई बहुत ही एक्साइटेड हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now