Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीत की हैट्रिक दर्ज करने गुजरात के खिलाफ उतरेगी दिल्ली की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

WPL 2023 DC Vs GG Meg Lanning

WPL 2023,DC vs GG: मुंबई में खेले जा रहे वुंमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और इसे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आगे बढ़ रही है। टीम को पांच मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 8 अंक और +1.887 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली के सामने गुजरात जाएंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। गुजरात को पांच मुकाबले में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात इस मैच में वापसी के लिए उतरेगी।

इसे भी पढ़ें:  Vanvas Movie: वनवास" स्टार नाना पाटेकर ने फिल्म मेकर अनिल शर्मा के बारे में की शिकायत, जानें क्या कहा

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की थी विशाल जीत

ये दोनों टीमें वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में इससे पहले 1 मैच में भिड़ चुकी हैं, जिसमें दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की थी।डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए उस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। छोटे से लक्ष्य को दिल्ली ने शफाली के अर्धशतक की मदद से जीत लिया था।

इसे भी पढ़ें:  Top Films: निखिल द्विवेदी की टॉप फिल्में जो साल 2024 के अंत से पहले फिर से देखने के हैं काबिल

WPL 2023 DC vs GG Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

WPL 2023 DC vs GG Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच मोबाइल पर फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now