Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव

NZ Vs SL 1st Test Live Streaming

NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 मार्च 2023 से खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में आसानी से अपने मोबाइल पर देखा जा सकता है।

इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी टीम साउदी कर रहे हैं वहीं श्रीलंका की कमान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में है। इस सीरीज का पहला मैच काफी रोमांचक था और इसे अंतिम समय पर न्यूजीलैंड ने जीत लिया था। इसमें टीम के पूर्व कप्तान ने शतकीय पारी खेली थी और श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  प्राइम वीडियो ने तमन्ना भाटिया स्टारर रोमांस ड्रामा’ जी करदा' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर किया रिलीज !

SL vs NZ Head to Head: श्रीलंका और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 29 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। न्यूजीलैंड ने कुल 13 मैच जीते हैं वहीं श्रीलंका को 8 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नागपुर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सिनेमा, फिल्म प्रोड्यूसर्स अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने Waves 2025 में की घोषणा!

और पढ़िए –

SL vs NZ 1st Test Live Streaming in India: ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को भारत में मोबाइल या लैपटॉप पर अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास इसका सब्सक्रीप्शन होना जरुरी है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

और पढ़िए –

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके

इसे भी पढ़ें:  HOUSEFULL 5: दो क्लाइमेक्स के साथ धमाकेदार ओपनिंग की तैयारी!

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now