Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mrs Chatterjee Vs Norway Leaked: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई रानी मुखर्जी की फिल्म

Image 22

Mrs Chatterjee Vs Norway Online Leaked: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रानी की इस फिल्म को रिलीज हुए चंद घंटे ही हुए हैं और अब फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा हैं। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ऑनलाइन लीक हो गई है।

ऑनलाइन लीक हो गई हैं रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरुलज और अन्य टोरेंट साइट्स पर फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके साथ ही अब हर कोई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को फ्री में डाउनलोड करके देख रहा हैं। इससे फिल्म की कमाई को भी बड़ा झटका लगा है।

रानी की फिल्म को हुआ बड़ा नुकसान

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आखिरी बार ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान के साथ नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस ने आशिमा चिब्बर की फैमिली कानूनी ड्रामा ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है, लेकिन वापसी के साथ ही रानी की फिल्म को बड़ा नुकसान हुआ है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी

इस फिल्म में नीना गुप्ता, जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है। इसके साथ ही इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी ने सागरिका चक्रवर्ती का रोल प्ले किया है जो नॉर्वे सरकार से अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए लड़ती है।

रानी मुखर्जी के पावर पैक्ड परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ

इसके साथ ही सभी रानी मुखर्जी के पावर पैक्ड परफॉर्मेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस रेखा, करण जौहर, शाहरुख खान सहित तमाम सेलेब्स ने रानी की इस फिल्म की काफी सराहना की है।

रानी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस- करण जौहर

साथ ही करण जौहर ने तो इसे रानी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस कहा है। इतना ही नहीं बल्कि रेखा ने तो ये भी कहा कि ये फिल्म दुनिया को देखनी चाहिए कि मदर इंडिया क्या है। साथ ही शाहरुख खान ने कहा कि रानी ही ऐसे रोल में शाइन कर सकती थीं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now