Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घुमारवी में तेज रफ़्तार बाइक पेराफ़िट से टकराई, एक छात्र की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

घुमारवी में तेज रफ़्तार बाइक पेराफ़िट से टकराई एक छात्र की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर जिला के घुमारवीं कॉलेज घुमारवीं के छात्र अभिषेक राणा की जोरदार बाइक एक्सीडेंट में मौके पर मौत हो गई है| जबकि दूसरा उसका साथी यश कालिया गंभीर रूप से घायल हो गया है| घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है| यह दोनों स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र बताए जा रहे हैं| इन दोनों छात्रों के घर हमरीपुर जिला के बढ़सर तहसील के बरोटी गाँव में बताए जा रहे हैं|

प्रत्यदर्शियों का कहना था की कॉलेज की तरफ से तेज रफ़्तार बाइक आई और सीधे पेराफ़िट से टकराई और जोरदार धमाके की आवाज आई यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया| पुलिस घटना की जाँच कर रही है शव का पोस्टमार्टम करके घर वालों को सौपा जाएगा|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now