Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shah Rukh Khan Gauri Khan: अलाना पांडे की शादी में शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ किया डांस, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan Gauri Khan

Shah Rukh Khan Gauri Khan: इन दिनों सोशल मीडिया पर अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही लोगों को कपल की शादी के फोटोज और वीडियो खूब पसंद भी आ रहे हैं।

इस बीच अब कपल की शादी से एक ओर वीडियो सामने आया हैं, जिसमें बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

जमकर थिरके शाहरुख खान और गौरी खान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अलाना पांडे की शादी में शाहरुख खान और गौरी खान के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं, जिस पर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे के शादी के वेडिंग रिसेप्शन का हैं, जिसमें कई सितारें चार चांद लगाने पहुचें थे।

दुल्हनिया अलाना पांडे ने किंग खान को कहा थैंक्यू 

साथ ही वीडियो में किंग खान को दुल्हनिया अलाना पांडे को गले लगाते हुए भी देखा गया हैं। इस दौरान अलाना शाहरुख को पार्टी में आने के लिए थैंक्यू भी कहती दिख रही हैं। इसके बाद किंग खान ने दूल्हेराजा यानी इवोर को भी गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया है।

इस लुक में नजर आए शाहरुख और गौरी खान

इसके बाद शाहरुख ने अपनी वाइफ गौरी के साथ खूब डांस किया और उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो में शाहरुख खान ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना है। वहीं उनकी पत्नी गौरी ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अलाना की पार्टी में कपल जमकर डांस करता नजर आ रहा है।

16 मार्च 2023 को अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने की शादी 

बता दें कि अलाना पांडे ने इवोर मैकक्रे से 16 मार्च 2023 को शादी की थी। साथ ही अलाना बॉलीवुड फिल्मों से दूर मॉडलिंग दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं। इसके साथ ही वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और उनके पति इवोर मैकक्रे यूएस बेस्ड फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हैं। इंटरनेट पर कपल की शादी के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now