Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

TJMM Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ने गाड़े झंडे, 12वें दिन फिल्म ने छापे इतने नोट

TJMM Box Office Collection Day 12

TJMM Box Office Collection Day 12: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए थे। साथ ही अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ फिल्म की 12वें दिन की कमाई में भी उछाल आया है।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 12वें दिन किया शानदार कलेक्शन

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज के 11वें दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। साथ ही अब फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 12वें दिन यानी रविवार को 7.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 109.58 करोड़ हो गई है।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इसके साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के आगे कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ और रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ भी नहीं टिक सकी। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ शानदार कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई और इसके साथ ही अब यह फिल्म साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।

वहीं पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।

वहीं आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है और 9वें दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही दसवें दिन फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था और 11वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now