Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में 140 दिन बाद आए 1300 कोरोना के नए केस

Corona Mask

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। देश में कल के मुकाबले आज भी कोरोना के नए केस में तेजी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1300 नए केस समाने आए हैं। 140 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में कोरना के 1300 या इससे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 1300 नए केस आए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1300 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र से एक-एक मामले समाने आए हैं। इससे पहले पिछले दिन बुधवार को देश में कोरोना के 1134 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 166 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

एकबार फिर डराने लगा है कोरना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (22 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1300 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 3 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 718 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 579 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,99,418 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों (Corona Update) की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 997 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 816 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 7 हजार 605
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 997
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 816

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी (Corona Update) के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.46 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.08 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now