Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- PM मोदी ने राहुल को दिया बड़ा हथियार

Shatrughan Sinha

Rahul Gandhi Disqualification: सूरत कोर्ट से मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस नेता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है। इसका फायदा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिखेगा।

शत्रुघ्न ने चाइनीज कहावत का दिया उदाहरण

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत बड़ी और अच्छी शुरुआत हो गई है। एक चाइनीज कहावत है- journey of thousand miles begins with a single step। मतलब हजारों मील चलने की शुरुआत पहले कदम से होती है। मैं इसके लिए पीएम मोदी, मेरे दोस्त, फ्रेंड्स ऑफ सोसायटी को बधाई देता हूं। ये विनाशकाले विपरीत बुद्धि है। पीएम मोदी और सत्तारूढ़ सरकार ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है।

विपक्ष राहुल के मुद्दे पर एकजुट

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर हमारी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का साथ दिया। आज नोट कर लें। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कम से कम 100 सीटों का फायदा होगा। ये सोने पे सुहागा हुआ है। मैं रूलिग पार्टी और पीएम मोदी का शुक्रिया जताता हूं कि आपने जो कर्म किया है उसे भोगना पड़ेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व को चांद चांद लगेगा।

2019 में विपक्ष को मिली थी 236 सीट

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें हासिल हुई थी। वहीं विपक्षी दलों को 236 सीट मिली थी। अगर शत्रुघ्न सिन्हा का दावा सच निकल तो ये संख्या 336 पहुंच सकती है। लेकिन क्या सभी दल उस वक्त के राजनीतिक हालात में साथ आएंगे? यह बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now