Prajasatta Side Scroll Menu

यूपी STF साबरमती से अतीक को लेकर रवाना; 45 पुलिसवाले, 6 गाड़ियां, प्रयागराज पहुंचने में लगेंगे 23 घंटे

UP News Umesh Pal Murder Case Atiq Ahmed Sabarmati News

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला माफिया अतीक अहमद को सबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है। जब अतीक जेल बाहर आया, तब वह सिर पर सफेद गमछा बांध रखी थी। यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा। अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अतीक की निगरानी के लिए भी पुख्ता तैयारी की गई है। बता दें कि अतीक अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) का आरोपी है।

1271 किमी का है साबरमती से प्रयागराज का सफर

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस कुछ ही देर में गैंगस्टर अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकलेगी। सड़क मार्ग से करीब 24 घंटे में 1271 किमी का सफर तय करते हुए पुलिस यूपी के प्रयागराज पहुंचेगी। बताया गया है कि यूपी पुलिस की 45 सदस्यीय टीम साबरमती जेल पहुंची है। इस टीम में एक IPS अधिकारी, 3 डीएसपी और 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। काफिले में छह गाड़ियां शामिल हैं।

यूपी की इस जेल में रहेगा अतीक अहमद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी शिफ्ट करने पर डीजी (जेल) आनंद कुमार ने बताया कि माफिया से नेता बने गैंगस्टर अतीक अहमद को प्रयागराज की जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उसके सेल में भी सीसीटीवी कैमरा होगा।

इसे भी पढ़ें:  सभी राफेल विमान अप्रैल 2022 तक वायु सेना में होंगे शामिल :- राजनाथ सिंह

कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी

इसके अलावा जेल कर्मचारियों को अपने रिकॉर्ड के आधार पर चुना गया है। इसके बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी। अतीक की सेल के आसपास सभी सुरक्षा कर्मियों के पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे अतीक पर निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल को भेजा जा रहा है।

UP News 14

कई दिनों से चल रही अतीक को लाने की कवायद

बता दें कि कई दिनों से साक्ष्य संकलन और कागजी कार्रवाई के बाद आज यानी रविवार को यूपी एसटीएफ की एक टीम गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। यहां अतीक अहमद से उमेश पाल हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बी वारंट पर यूपी पुलिस अतीक अहमद को यूपी ला सकती है। वहीं दोपहर होते-होते स्थिति साफ हो गई। यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस अतीक को लेकर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  केरल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now