Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines बिल्किस बानो केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मणिपुर न्यूड परेड मामला: सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- यह इकलौती घटना नहीं, तत्काल होना चाहिए न्याय

Today Headlines, 27 March 2023: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। इसके निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के लिए निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र 27 और 28 मार्च को अयोध्या में बैठक करेंगे। आइए जानते हैं कि सोमवार को किन-किन खबरों पर लोगाें की नजर रहेगी….

आज की बड़ी खबरें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुप्रीम कोर्ट 27 मार्च को बिल्किस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा। जिसमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उसके परिवार के सदस्यों की हत्या भी शामिल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी। वे कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

यूपी में शहरी निकाय चुनाव मामले की सुनवाई 27 मार्च को हो सकती है। चुनाव में ओबीसी आरक्षण मुद्दे की जांच के लिए गठित आयोग ने अपनी रिपोर्ट शीर्ष कोर्ट को सौंप दी है।

देवघर से रांची जाने के लिए 27 मार्च से इंडिगो की विमान सेवा शुरू होगी। देवघर से शाम 4:55 बजे विमान उड़ान भरेगा और शाम 5:40 बजे रांची के बिरा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 27 मार्च को 1500 एमएलएमई नव उद्यमियों को 400 करोड़ का अनुदान देंगे। यह अनुदान लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट मीटिंग 27 मार्च को होगी। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा हो सकती है।

आज का इतिहास

27 मार्च 1998 को सर सैय्यद अहमद खान का निधन हुआ था। सर सैय्यद ने मुस्लिमों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा था। उन्होंने यूपी के अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की थी, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित हुआ। सर सैय्यद उर्दू के अलावा कई अन्य भाषाओं के जानकार थे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now