Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘इस हार से अपने भीतर…’, पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद मोहम्मद रिजवान ने दिया बड़ा बयान

PAK Vs AFG Mohammad Rizwan

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेली जा रही टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। पहले दो मैचों में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर सीरीज जीत ली है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम टी-20 में अफगानिस्तान से कभी नहीं हारी थी। हालांकि एक पहलू ये भी है कि पाकिस्तान की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने PSL में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों का डेब्यू कराया। हालांकि शादाब खान की कप्तानी में अब तक खेले गए दोनों मैचों में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस करारी हार पर मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान सामने आया है।

इन युवा सुपरस्टार्स पर पूरा भरोसा

शारजाह में टी20 सीरीज में पाकिस्तान की हार के बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने टीम के युवा खिलाड़ियों का समर्थन किया। रिजवान ने हार के बावजूद युवा खिलाड़ियों से मजबूत बने रहने को कहा। रिजवान ने ट्वीट किया- “मुझे पाकिस्तान क्रिकेट के इन युवा सुपरस्टार्स पर पूरा भरोसा है। मजबूत बने रहें। इस हार से अपने भीतर की आग को जलाओ। कड़ी मेहनत करते रहें, विश्वास रखें आप चैंपियन हैं। आप धमाके के साथ वापसी करेंगे।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ लौट सकते हैं बाबर-रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में सत्ता परिवर्तन के बाद आईसीसी विश्व कप वर्ष को ध्यान में रखते हुए मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। हालांकि खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। पाकिस्तान अगले महीने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। बाबर, रिजवान और अन्य सहित मुख्य खिलाड़ियों के टीम में लौटने की संभावना है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20ई श्रृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम:

टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, कोल मैककोन्ची, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now