Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोर्ट में लालू, राबड़ी और मीसा की पेशी आज

Land For Job Scam

Land For Job Scam: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती पेशी के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। हालांकि इस दौरान लालू प्रसाद यादव उनके साथ नहीं दिखे। इससे पहले 15 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें तीनों को 50 हजार रूपये मुचलके पर जमानत दे दी थी।

10 मार्च को ईडी ने की थी छापेमारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले सीबीआई की एक टीम लालू यादव के पटना आवास पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने 10 मार्च को लालू परिवार के करीबियों समेत कई लोगों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद ईडी ने प्रेस वार्ता में बताया कि छापेमारी में 1 करोड़ रुपये की नकदी, डेढ़ किलो से ज्यादा के सोने के गहने, 540 ग्राम सोना, अमेरिकी डॉलर समेत कई चीजें बरामद हुई।

यह है मामला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लोगों को रेलवे में नौकरी के बदले उनसे जमीन ली थी। जिसको लेकर सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई ने पिछले साल इस मामले को लेकर चार्जशीट दखिल की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रेलवे की प्रक्रिया का उल्लंघन करके अवैध तरीके से नियुक्तियां की गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now