Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हावड़ा हिंसा पर अब सियासत: ममता बनर्जी बोलीं- पहले ही चेताया था, बीजेपी ने बंगाल CM को ठहराया जिम्मेदार

Mamta Banerjee 6

Ram Navami Violence: रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जमकर बवाल हुआ। बवाल की शुरुआत शोभायात्रा पर पथराव से हुई। आरोप है कि पेट्रोल बम भी फेंके गए। इससे गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, फिर उन्हें फूंक दिया। मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया है। उन्होंने हिंसा को दंगा बताते हुए भाजपा पर हमला किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें पहले की चेताया था कि रमजान चल रहा है, ऐसे में मुस्लिम इलाकों में रामनवमी शोभायात्रा निकालने से परहेज करें। लेकिन मार्ग क्यों बदल दिया? एक समुदाय को टारगेट करने के लिए क्यों अनाधिकृत रुप से मार्ग बदला गया? यदि वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी कार्रवाईसे राहत प्राप्त कर लेंगे तो बता दूं कि ऐसे लोगों को जनता अस्वीकार कर देगी।

ममता बनर्जी ने निर्दोषों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

भाजपा बाहर से बुलाती हैं गुंडे

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने का दुस्साहस कैसे हो गया? हम सख्त एक्शन लेंगे।

सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए

ममता बनर्जी ने कर्नाटक में एक चरण में होने वाले चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अगर चुनाव होता है तो यह आठ चरणों में होता है और कर्नाटक में सिर्फ एक चरण में। कर्नाटक की जनता उन्हें जवाब देगी। भाजपा शासित राज्यों को छोड़कर सभी विपक्षी राज्यों को एक साथ आना चाहिए। आज विपक्ष के नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

अमित मालवीय बोले- राजनीति कर रहीं ममता

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीएम और गृहमंत्री ममता बनर्जी सीधे तौर पर हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। जब 10,000 से अधिक जुलूस निकाले गए, तो वह धरने पर थीं। जब उन्हें पुलिस प्रबंधन की देखभाल करनी चाहिए थी, तो वह राजनीति कर रही थीं।

बता दें कि ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्र सरकार के खिलाफ 30 घंटे के धरने पर बुधवार को बैठी थीं, जो अब खत्म हो गया है। ममता बनर्जी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राज्य का पैसा रोक रखा है। इससे गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें: 

The post appeared first on .

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now