Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

West Bengal: पंचायत चुनाव की बैठक में तृणमूल के दो गुटों के बीच फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत, तीन घायल

West Bengal 11

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में गुरुवार को पंचायत चुनाव के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह पूरा मामला दिनाजपुर के चोपड़ा का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर दीघापाना बूथ पर पार्टी ने बैठक बुलाई थी। इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल होने के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पंचायत चुनाव उम्मीदवारी और अन्य मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन पाने की वजह से मीटिंग में भी हंगामा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने नारी शक्ति के नाम लिखा पत्र, जताया आभार

इसके बाद बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

इसे भी पढ़ें:  पिता बोले- पढ़ो, 9 साल की बेटी ने दी जान

एसपी ने की फायरिंग की पुष्टि

उत्तर दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक विशप सरकार ने बताया कि फायरिंग हुई है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता हूं। कौन मरा है कितने लोग घायल हैं, यह देखना होगा।

अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now