Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: शाहतलाई: सडक के किनारे खडी कार में मिला युवक का शव

जाँच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
Bilaspur News: बिलासपुर जिला के शाहतलाई की ग्राम पंचायत मलांगण के छयातर नामक स्थान पर सडक के किनारे खडी एक कार में युवक का शव मिला है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस थाना प्रभारी कर्म सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मलांगण पंचायत में सडक के किनारे सुनसान जंगल मे खडी कार मे एक युवक का शव मिला है जिसकी पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव तांबडी ,तहसील झंडूता ,जिला बिलासपुर के रुप मे हुई है । उन्होंने बताया कि मृतक गत 26 तारीक से लापता था जिसकी शिकायत मृतक की पत्नी ने मंगलवार को पुलिस थाना तलाई मे दी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस मामले की जांच कर रही है।सितंबर शाम को किसी अज्ञात का फोन आने के बाद गाडी लेकर घर से निकला था। इसके बाद 27 तारीख को उसकी गाड़ी को दसलेहडा मे भी देखा गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी को किसी ने फोन कर सूचना दी थी। जब सरिता देवी वंहा पहुंची तो वह वहां नहीं था।  बता दें, कि मृतक दुकान करता था।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now