Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल जाएंगे जेल, 2024 में बड़ा खेल

Sandeep Chaudhary Show 3

Sabse Bada Sawal, 30 March 2023: नमस्कार… मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में बात करेंगे सजा की, माफी की, अपील की, अहंकार की और राजनीतिक तकरार की। इसके केंद्र में हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी। आज से ठीक एक हफ्ते पहले 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी पाया गया और दो साल की सजा हुई। दो साल की सजा के चलते उनकी संसदीय सदस्यता निरस्त हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

24 मार्च को बकायदा लोकसभा सचिवालय ने इस बात की तस्दीक भी कर दी। सजा के साथ फैसला दिया गया कि अब राहुल गांधी अपील भी कर सकते हैं। आप सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट जा सकते हैं। इस बात को सात दिन हो गए हैं, कहीं भी अपील की सुगबुगाहट नहीं है।

क्या अभी तक कोर्ट ऑर्डर का अनुवाद नहीं हो सका?

कांग्रेस की तरफ से यह जरूर कहा जा रहा है कि आदेश गुजराती में है, अनुवाद किया जा रहा है। तो क्या सात दिन में अनुवाद नहीं हो पाया। वैसे कांग्रेस के पास एक लंबी चौड़ी वकीलों की फौज है। तो क्या राहुल का अपील न करना ये रणनीति का हिस्सा है। इस पर विश्लेषण होने शुरू हो गए हैं। मैं राहुल गांधी हूं, सावरकर नहीं, इस बयान पर बवाल चल रहा है। शिवसेना से मिलकर कांग्रेस ने मामला सुलझा लिया है। विक्टिम कार्ड भी कांग्रेस खेल रहा है। कांग्रेस कह रही है कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। ये प्रतिशोध की राजनीति है। बीजेपी कह रही है कि ये अदालती कार्रवाई है। दिक्कत है तो ऊपरी अदालत चले जाइए।

इसमें पेंच क्या है? देश के गृहमंत्री अमित शाह एक निजी चैनल में थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सजा के फैसले को लेकर अपील क्यों नहीं कर रहे हैं। ये कैसा अहंकार है? बीजेपी के चाणक्य इस बात से क्यों परेशान हैं? या इसी में राजनीति खेल होने की आशंका गुंजाइश देखी जी रही है?

राहुल क्यों नहीं कर रहे सजा के खिलाफ अपील?

पहले जो विपक्ष छितराया था, वह राहुल गांधी के मुद्दे पर एक हो गया है। ममता बनर्जी गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन का दावा कर रही थीं, लेकिन अब वे गैर भाजपा गठबंधन की ताल ठोंक रही हैं। अरविंद केजरीवाल भी कह रहे हैं कि सरकार रोज-रोज जेल भेजने की मुहिम चला रही है। राहुल गांधी के समर्थन में जो लोग आ रहे हैं तो राहुल अपील नहीं करते हैं तो क्या होगा? तो क्या अब संभावना तलाशी जा रही है कि राहुल अपील न करें। राहुल गांधी 2029 तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे? क्या तब तक के लिए पोजिशनिंग की जा सकती है? अब पटना कोर्ट से भी समन आ गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि  राहुल जाएंगे जेल…2024 में बड़ा खेल, मांगेंगे माफी या अहंकार है काफी? देखिए बड़ी बहस…

 

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now