Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में सोमवार को सूरत सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi 4 1

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सोमवार को सूरत की सेशंस कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। राहुल गांधी कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ सूरत की सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि वो सोमवार को गुजरात के दौरे पर जाएंगे, जहां वो सीधे पहले सूरत पहुंचेंगे और फिर सेशंस कोर्ट में अपील फाइल करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को निचली अदालत ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें साल जेल की सजा और 15 हजार जुर्माना लगाया था। कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था।

इस सजा के बाद देश में राजनीतिक उबाल आ गया। उनकी लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था कि ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इस बीच मान हानि मामले राहुल गांधी की मुश्किलें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने भी उन्हें को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी पर यह मामला बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने साल 2019 में दायर किया था। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने मोदी सरनेम वालों को चोर कह कर अपमानित किया था।

और पढ़िए:

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now