Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खालिस्तानी संगठन ने असम के CM को दी धमकी

Threat To Assam CM: खालिस्तानी नेता अमृतपाल के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खालिस्तानी संगठन ने असम के मुख्यमंत्री को धमकी दी है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकवादी गुरपतवन सिंह पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ धमकी जारी की और इस संबंध में असम के पत्रकारों को फोन कर जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पन्नू ने मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए कहा कि असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है। बहुत ध्यान से सुनो, सीएम सरमा, लड़ाई खालिस्तान समर्थक सिखों और भारतीय शासन के बीच है। धमकी भरे कॉल में एसजेएफ के जनरल काउंसिल ने कहा कि सरमा, इस हिंसा का शिकार मत बनो।

पन्नू बोला- शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब की मुक्ति की मांग कर रहे हैं

पन्नू ने कहा कि हम खालिस्तान जनमत संग्रह की एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय कब्जे से पंजाब की मुक्ति की मांग कर रहे हैं। यदि आपकी सरकार छह (अमृतपाल के सहयोगी डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद) को प्रताड़ित और परेशान कर रही है, तो आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।

बता दें कि अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 18 मार्च को शुरू हुई थी। कार्रवाई शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद खालिस्तानी समर्थकों ने अपने एक गिरफ्तार कार्यकर्ता की रिहाई के लिए अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था।

इसके बाद कार्रवाई तेज होने पर अमृतपाल सिंह चकमा देने में कामयाब रहा और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, अमृतपाल कई बार अपना रूप बदलकर अलग-अलग वाहनों में पंजाब से भाग निकला। पंजाब पुलिस ने उसके कई साथियों को वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास और हमले, पुलिस कर्मियों और लोक सेवकों की ओर से कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया है। उन्होंने उनमें से कुछ के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now