Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम बोले- आप काम पर ध्यान दें

CBI Diamond Jubilee Celebrations

CBI Diamond Jubilee Celebrations: प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीआई के एक कार्यक्रम में कहा है कि आपको (सीबीआई को) अपने काम पर ध्यान देना है, किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीएम मोदी सोमवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि जिन लोगों के खिलाफ आप कार्रवाई कर रहे हैं, वे बहुत शक्तिशाली हैं, वे वर्षों से सरकार और व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं। कुछ राज्यों में आज भी वे सत्ता में हैं, लेकिन आपको अपना काम करना है, किसी भी भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई से आपको नहीं चूकना है।

पीएम बोले- हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ मिशन मोड में काम किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था, लेकिन 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया।

पीएम मोदी ने कहा कि सीबीआई ने आम नागरिक को उम्मीद और ताकत दी है। लोग सीबीआई जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सीबीआई न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसे पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता। बैंक फ्रॉड से लेकर वन्य जीवन से जुड़े फ्रॉड तक, CBI का कार्यक्षेत्र कई गुना बढ़ गया है लेकिन CBI की मुख्य जिम्मेदारी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।

पीएम मोदी बोले- राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सच है कि आधुनिक तकनीकों के कारण आज अपराध वैश्विक होते जा रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि ये प्रौद्योगिकियां ही इन मुद्दों का समाधान दे सकती हैं। हमें जांच में फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग को और तेज करने की जरूरत है। हमें साइबर अपराधों से निपटने के लिए नवोन्मेषी तरीके खोजने होंगे; तकनीक-सक्षम उद्यमियों और युवाओं की इसमें बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। आपको कहीं भी हिचकने, कहीं रूकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक और तरीका बना रखा था जो दशकों से चला आ रहा था। ये था, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लूट। आज जनधन, आधार, मोबाइल की ट्रिनिटी से हर लाभार्थी को उसका पूरा हक मिल रहा है।

पीएम बोले- प्रभावशाली लोगों के फोन पर करोड़ों रुपये के लोन मिलते थे

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम इंटरनेट बैंकिंग की बात करते हैं, UPI से रिकॉर्ड ट्रांजेक्शन की बात करते हैं। लेकिन हमने 2014 से पहले बैंकिंग वाला दौर भी देखा है। ये वह दौर था, जब दिल्ली में प्रभावशाली राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के फोन पर हजारों करोड़ रुपए के लोन मिला करते थे। जिसने हमारी अर्थव्यवस्था के आधार… हमारे बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया था। बीते वर्षों में हम बहुत मेहनत करके अपने बैकिंग सेक्टर को मुश्किलों से बाहर निकाल कर लाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते। वहां सिर्फ एक विशेष ecosystem ही फलता-फूलता है। भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है। जब भाई-भतीजावाद और परिवारवाद बढ़ता है, तो समाज का, राष्ट्र का सामर्थ्य कम होता है। जब राष्ट्र का सामर्थ्य कम होता है तो विकास प्रभावित होता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now