Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देवभूमि में ममता हुई शर्मसार! नवजात को बस की सीट के नीचे छोड़ कर फरार हुई कलयुगी मां

ममता हुई शर्मसार! नवजात मासूम को बस की सीट के नीचे छोड़ कर फरार हुई कलयुगी मां

प्रीति राणा। कुल्लू
देवभूमि हिमाचल के कुल्लू में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां अपनी नवजात बच्ची को बस में छोड़ छोड़ कर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को कुल्लू से मंडी जा रही निजी बस में परिचालक को बस की सीट के नीचे किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

परिचालक ने जब जाकर देखा तो एक नन्ही जान कंबल में लिपटी सिसक सिसक कर रो रही थी। चालक और परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को कुल्लू से मंडी जा रही निजी बस जब भुंतर हवाई अड्डे के समीप पहुंची तो परिचालक को बस की सीट के नीचे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Court NDPS Verdict: चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख जुर्माना

जिसके चलते परिचालक ने तुरंत बस को रुकवाया और बस मोड़ कर भुंतर पुलिस थाना ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची को जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने बताया कि सोमवार देर शाम को एक नवजात बच्चे को अस्पताल में लाया गया जिसका इलाज चल रहा है।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now