Prajasatta Side Scroll Menu

घुमारवीं कांग्रेस द्वारा किसान समर्थन व बेरोजगारी महंगाई को लेकर रैली का आयोजन

घुमारवीं कांग्रेस द्वारा किसान समर्थन व बेरोजगारी महंगाई को लेकर रैली का आयोजन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
बिलासपुर जिला के घुमारवीं में आज घुमारवीं कांग्रेस द्वारा रैली निकाली गई| इस रैली का आयोजन कोट गांव से देहरा तक किया गया इस मौके पर रैली का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी महंगाई व किसान बिल का समर्थन किया गया| इस मौके पर घुमारवीं के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव व आल इंडिया कांग्रेस के सचिव राजेश धर्माणी ने किया|

उन्होंने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से परेशान हैं| बिजली पानी गैस आम जनता की जरूरत की चीजें हर रोज महंगी हो रही है| और डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं| उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा तक पहुंच चुकी है और पढ़ा लिखा युवा हतास हो गया है| जो भाजपा कभी कांग्रेस को कोषती थी आज वो खुद बैसाखियों है सहारे चल रही है|

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur: घुमारवीं पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से 736.7 ग्राम चरस की बरामद

चुनाव समय में कहा जाता था कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तो हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास होगा| लेकिन आज नौबत यहां तक आ गई है कि दो दो महीनों बाद करोड़ों रूपए क़र्ज़ लिया जा रहा है| जो प्रदेश सरकार की माली हालत को दिखा रहा है उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ है और हमेशा किसान वर्ग का समर्थन करते हैं इस मौके पर घुमारवीं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now