Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Yentamma Song Released: सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश ने एक साथ दिखाया स्वैग, ‘येंतम्मा’ गाना रिलीज

Yentamma Song Released: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब सलमान की इस फिल्म का नया गाना ‘येंतम्मा’ रिलीज हो गया है।

‘येंतम्मा’ गाना रिलीज

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘येंतम्मा’ में सलमान खान (Salman Khan) के साथ साउथ के दो बड़े सुपरस्टार वेंकटेश (Venkatesh) और राम चरण (Ram Charan) भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

गाने में राम चरण का स्पेशल कैमियो 

वहीं, इस फिल्म में वेंकटेश अहम किरदार निभाते नजर आएंगे और राम चरण ने भाईजान की दोस्ती में इस गाने के लिए स्पेशल कैमियो किया है। बताते चलें कि जब सलमान ने राम चरण से येंतम्मा सॉन्ग के कैमियो के लिए कहा तो चरण मना नहीं कर पाए और कैमियो करने के लिए तैयार हो गए।

सलमान खान, राम चरण, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े एक साथ आए नजर

‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘येंतम्मा’ को देखकर फैंस बहुत ही खुश हैं। ये गाना जबरदस्त बीट्स से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। साथ ही इसमें सलमान खान, राम चरण, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, ये गाना एंटरटेनमेंट से भरपूर हैं।

फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं फैंस

बता दें कि इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। साथ ही इस गाने का म्यूजिक भी लोगों को खूब भा रहा है। इसके वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलमान खान और वेंकटेश पहले बाइक पर लेटकर डांस करते हैं और फिर काला चश्मा लगाकर अपना स्वैग दिखाते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में लमान और पूजा के साथ जस्सी गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम अहम रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now