साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुल्लू-मनाली हाईवे पर पलटी HRTC बस, आधा दर्जन यात्रियों को आईं चोटें

ल्लू-मनाली हाईवे पर पलटी HRTC बस, आधा दर्जन यात्रियों को आईं चोटें
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रीति राणा।कुल्लू
कुल्लू-मनाली हाईवे पर 15 मील के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री मौजूद थे। हादसे में आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते हाईवे पर जमा कीचड़ पर बस स्किड होकर पलट गई।

हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार का माहौल था। हालांकि, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर डिपो की यह बस दिल्ली से मनाली रूट की थी। हादसे में घायल लोगों का पतलीकुल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीँ मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। हादसे के बाद पूर्व भाजपा मंत्री मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

Join WhatsApp

Join Now