Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023: अपनी टीम KKR को Cheer करने कोलकाता जाएंगे शाहरुख खान? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2023: आईपीएल का 9वां मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है। 6 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता शाहरुख खान अपनी टीम को चीर करने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन पहुंचेंगे। 4 साल बाद केकेआर अपने होम ग्राउंड पर वापसी करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख़ खान अभी फिल्म की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त चल रहे हैं, इसके बाद भी वह वक्त निकालकर कोलकाता पहुंचेंगे। ईडन गार्डन पर ना सिर्फ टीम बल्कि शाहरुख़ खान के भी हजारों चाहने वाले होंगे। इस सीजन श्रेयस अय्यर की जगह टीम की कप्तानी नितीश राणा कर रहे हैं।

केकेआर को पहले मैच में मिली हार

केकेआर को इस सीजन के पहले ही मैच में पंजाब किंग्स ने 7 रनों से मात दी थी। अब दूसरा मुकाबला मजबूत रॉयल चैंलेजर्स की टीम होगी, जिससे पार पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि आरसीबी ने पहले ही मैच मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराया था। विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी में इस टीम ने 8 विकेट से जीत के साथ सीजन का आगाज किया है।

यहां देख सकेंगे मैच

आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। इसके साथ ही इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। अगर मोबाइल पर आप फ्री मैच देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा ऐप जाएं और आसानी से मुकाबले का आनंद लें।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now