Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘आपने मुझे गलत साबित किया’, PM मोदी से बोले शाह रशीद, देखें VIDEO

PM Modi 20

Padma Shri Award: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म अलंकरण समारोह हुआ। इस दौरान कर्नाटक के रहने वाले शाह रशीद अहमद कादरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा है। शाह रशीद बिदरी कलाकार हैं। उन्हें बीदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए पहचाना जाता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान शाह रशीद ने पीएम मोदी का हाथ थाम लिया और उनका आभार जताया। उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘मुझे भाजपा सरकार से पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गलत साबित हुआ हूं।’

मैंने पुरस्कार पाने के लिए 10 साल कोशिश की

शाह रशीद ने कहा, ‘मैंने इस पुरस्कार को पाने के लिए 10 साल तक कोशिश की। जब भाजपा सरकार आई तो मैंने सोचा कि मुझे यह पुरस्कार नहीं मिलेगा क्योंकि बीजेपी कभी भी मुसलमानों को कुछ नहीं देती, लेकिन PM मोदी ने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुनकर गलत साबित कर दिया।’

यहां देखिए पूरा VIDEO

जानिए क्या है बीदरी कला?

बीदरी एक लोककला है, जिसकी शुरुआत कर्नाटक के बीदर शहर से हुई थी। इसका नामकरण भी बीदर गांव से है। अब इसका प्रसार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हो चुका है। इसमें जस्ता, तांबा, चांदी जैसी धातुओं के इस्तेमाल से शिल्प तैयार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now