Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लद्दाख में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

Himachal Earthquake Today: मंडी में महसूस हुए भूकंप के झटके..!

Earthquake: लद्दाख में बुधवार की शाम भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भूकंप के झटके शाम 6:54 बजे महसूस हुए। इसकी गहराई 10 किमी थी। अभी किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

मंगलवार को पोर्टब्लेयर में आया था भूकंप

इससे पहले मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.6 थी। भूकंप का केंद्र पोर्टब्लेयर से 140 किमी दूर कैंपबेल बे था। इसकी गहराई 60 किमी थी।

पापुआ न्यू गिनी में भी आया भूकंप

तिब्बत और ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित पापुआ न्यू गिनी के फिनशाफेन में भूकंप आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। ये भूकंप पापुआ न्यू गिनी के फिनशफेन से 33 किमी उत्तर पश्चिम में आया।

सोमवार को भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया था। उत्तर-पश्चिमी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now