Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मौसम का बिगड़ा मिजाज, इन जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका

Rajasthan Weather Update 13

Weather Update: आज 6 अप्रैल है यानी अप्रैल महीने का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन अभी देश के कई इलाकों बैमौसम बारिश हो रही है। आज भी देश के कई हिस्सों में तेज हवा के बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने वाला है। अगले हफ्ते दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी।

एक तरफ इस बारिश से जहां मौसम तो खुशनुमा हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश और ओले के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान की आशंका है। आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार जताए जा रहे हैं।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों जमकर बारिश हुई।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हुई। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है। लेकिन इसके कारण आज भी कई जहगों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।

मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पश्चिम पंजाब में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

वहीं देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

 

और पढ़िए:

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now