Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सत्र के दूसरे चरण का आखिरी दिन आज

Parliament Budget Session 7

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन हैं। सत्र शुरू होते ही दोनों सदनों में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर JPC की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया इसके बाद राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरे चरण की शुरूआत 13 मार्च को हुई थी। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही एक भी दिन पूरी तरह से नहीं चल पाई है। दोनों सदनों में अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के चलते खूब हंगामा हुआ। सूत्रों की मानें तो आज विपक्ष संसद भवन से विजय चैक तक पैदल मार्च निकालेगा।

अब तक हंगामेदार रहा सत्र

बता दें कि दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन दोनों सदनों की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर लगातार हमलावर है तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है।

जब से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है उसके बाद से बीजेपी शांत है। लेकिन विपक्ष अभी भी अडाणी और राहुल गांधी वाले मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। बता दें कि संसद का दूसरे चरण का आज आखिरी दिन हैं।

कब-कब कितनी देर चली सदन की कार्यवाही

13 मार्च को लोकसभा की कार्यवाही 17 मिनट ही चल पाई थी। इसके बाद 14 मार्च को 10 मिनट, 15 मार्च को 15 मिनट, 16 मार्च को मात्र 3 मिनट, 17 मार्च को 21 मिनट, 18, 19 और 20 मार्च को 14 मिनट ही चल पाई थी।

21 मार्च को विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 30 मिनट ही चल पाई। 22 मार्च को विभिन्न सदस्यों के प्रस्ताव के बाद सदन में एक दिन का अवकाश का घोषित किया गया था।

23 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता मामले में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 23 मिनट, 24 मार्च को 45 मिनट ही चल पाई। हंगामे के चलते सदन को एक बार फिर 27 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को 10 मिनट और 28 मार्च को कुल 6 मिनट ही चल पाई।

सत्र के 12वें दिन यानि 29 मार्च को कांग्रेस नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के सामने ‘सेव डेमोक्रेसी’ के पोस्टर दिखाए और काले कपड़े लहराए। जिसके बाद दोनों सदनों को 3 अप्रैल तक स्थगित करना पड़ा था। सत्र के 13वें दिन यानि 5 अप्रैल को विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही और दोनों सदनों को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now