Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में सार्वजनिक जगह पर एकत्रित होकर त्योहार मनाने पर रोक

चंबा में सार्वजनिक जगह पर एकत्रित होकर त्योहार मनाने पर रोक

प्रजासत्ता|
उपायुक्त डीसी राणा ने आज कहा कि लोग होली का त्योहार मनाएं पर इस दौरान कोविड-19 की एहतियात की पालना करने में कोई कोताही ना बरतें। सार्वजनिक जगह पर एकत्रित होकर त्योहार मनाने की मनाही रहेगी।

उपायुक्त ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि त्योहारों व पर्वों की मान्यता और गरिमा अपनी जगह पर है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें पूरी जागरूकता और सुरक्षा के साथ मनाने की भी अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोग यदि त्योहार को इस बार अपने घर पर ही मनाएं तो बेहतर रहेगा और वे कोरोना संक्रमण से भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम को भी इस दिशा में एहतियात के दृष्टिगत सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 और 3 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now