Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dasara Box Office Collection Day 8: नानी स्टारर ‘दसरा’ की कमाई में गिरावट जारी, 8वें दिन कमाए बस इतने करोड़

Dasara Box Office Collection Day 2

Dasara Box Office Collection Day 8: नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए, लेकिन आठवें दिन भी फिल्म की हालत खराब रही। सोमवार से ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ की कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

8वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिपिकल साउथ इंडियन तड़के वाली फिल्म ‘दसरा’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को महज 2 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो बेहद निराशाजनक है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 69.05 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ‘दसरा’ 68 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 दिनों के भीतर ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है।

और पढ़िए –

फिल्म को मिल रहा ऑडियंस का भरपूर प्यार

बता दें कि साउथ के नेचुरल एक्टर माने जाने वाले नानी की फिल्म ‘दसरा’ ने बेहद शानदार ओपनिंग की और वीकेंड पर भी जमकर नोट छापे। साथ ही इस फिल्म को ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ‘दसरा’ में नानी के अलावा कीर्ति सुरेश और दीक्षित शेट्टी ने लीड रोल निभाया है।

फिल्म की कहानी

साथ ही इस फिल्म में शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार और पूर्णा भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।

और पढ़िए – 

गुड फ्राइडे की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में आ सकता है उछाल

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी और वीकेंड पर उछाल आ सकता है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now