Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

शेर ने दो कदम लिया पीछे, जंगल में दिखा पुष्पा राज

[ad_1]

Pushpa The Rule Teaser: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तौफा दिया है। पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जब पुष्पा 2021 में रिलीज हुई थी तो जबरदस्त बज़ क्रिएट हुआ था। इस फिल्म का अपना अलग फैन बेस बना। जब से इसके दूसरे पार्ट का लेकर अनाउंसमेंट की गई थी लोगों की खुशी दोगुनी हो गई थी। फिल्म की शूटिंग चालू है औ मेकर्स 2023 के आखिर तक इसे रिलीज करना चाहते हैं।

कहां है पुष्पा?

इसके टीजर को देखकर लग रहा है कि एक बार फिर से सिनेमा घरों में पुष्पा राज चलने वाला है। टीजर में देखा जा सकता है कि पुष्पा कही गायब है। सभी की नजरों से दूर जा चुका है। वो कहां गया है ये किसी को पता नहीं लेकिन सभी के दिल में एक उम्मीद है कि पुष्पा जिंदा है। पुष्पा का जिंदा होना ही दुश्मनों के लिए एक बड़ा खतरा है।

इसे भी पढ़ें:  PSL 2023: Colin Munro ने मचाया हाहाकार, 9 गेंदों में ठोके 44 रन, मारा तीर की तरह सीधा छक्का, Video

जंगल में शेर के साथ दिखा पुष्पा

पुष्पा के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और बसों में आग लगा रहे हैं। सभी को ये लग रहा है कि पुलिस ने पुष्पा को धोखे से मार दिया है। जंगलों में पुष्पा की तलाश जारी है, लेकिन कोई कुछ अता-पता नहीं मिल रहा। टीवी चैनलों पर डिबेट चल रहे हैं। तभी एक चैनल पर पुष्पा का फुटेज चलता है। इस फुटेज में पहले शेर आता है और दहाड़ता है। फिर शेर पीछे चला जाता है और पुष्पा राज की एंट्री होती है। अल्लू अर्जुन की आंखें चमकती हैं और वह अपना सिग्नेचर स्टाइल करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मात्र 100 रुपए में उठा सकेंगे स्टेडियम में मैच देखने का आनंद, महिलाओं को मुफ्त में मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स

Where is Pushpa? | Pushpa 2 - The Rule 🔥 | Hindi | Allu Arjun | Sukumar | Rashmika | Fahadh Faasil

इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के दूसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

[ad_2]

Source link

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment