Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘रिंकू को फॉलो करेंगे’, केकेआर की जीत के जश्न में शामिल हुए शाहरुख खान

IPL 2023: आईपीएल 2023 में केकेआर ने जीत का खाता खोल लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार की रात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। केकेआर ने बेंगलुरु को 81 रनों से हराया। नितीश राणा की टीम ने ईडन गार्डन्स में आग लगा दी। फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक शाहरुख खान की उपस्थिति में नाइट राइडर्स ने शुरुआती बाधाओं के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शार्दुल ठाकुर ने दिखाया दम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेर के शुरुआती विकेट जल्दी चले गए। टीम दवाब में दिख रही थी। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने टीम को संकट से निकाला। शार्दुल ठाकुर (68), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (57), और रिंकू सिंह (46) ने टीम की मदद की। 20 ओवर में 204/7 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी की टीम महज 123 रन पर आउट हो गई।

ड्रेसिंग रूम में शाहरुख की मस्ती

केकेआर के स्पिनरों ने आरसीबी के 9 बल्लेबाज को आउट किया। केकेआर के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती (4/15) और सुनील नरेन (2/16) ने भी रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाजी के खत्म करने में अपना योगदान दिया। जीत के बाद शाहरुख मैदान में उतरे और केकेआर के खिलाड़ियों को बधाई दी; ड्रेसिंग रूम में टीम के जश्न में टीम के सह-मालिक भी शामिल हुए। शाहरुख ने रिंकू सिंह को केकेआर के ऐंथम का जाप करने के लिए कहा।

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले मैच में पंजाब ने हरा दिया। दूसरे मैच में बड़े अंतर से जीतने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा होगा। अब 9 अप्रैल को एक्शन में लौटेगा, जब वह गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगा जो वर्तमान में तालिका में शीर्ष पर है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now