Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस दिन रिलीज होगा ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Date: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब सलमान ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज भी फैंस के साथ शेयर कर दी है।

सलमान खान ने बताई फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट

बता दें कि सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पोस्टर को शेयर करते हुए इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की तारीख बताई है। जैसे ही फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की तारीख का पता चला तो सभी खुशी से झूम उठे। बताते चलें कि सलमान खान की ये फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेज हैं।

इंस्टा पर सलमान ने शेयर किया पोस्टर

सलमान खान ने इंस्टा पर जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी नजर आ रही है। साथ ही दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं। वहीं, फैंस को दोनों को ये रोमांटिक अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही सलमान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि- फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

फरहाद सामजी ने किया है फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म के गानों को भी रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आए हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now