Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुलगाम के 10 साल के बच्चे मोमिन इशाक का कमाल

Published on: 9 April 2023
Jammu Kashmir 10

Jammu Kashmir: कुलगाम के 10 साल के लड़के मोमिन इशाक ने कुछ नया किया है जो भविष्य में पोल्ट्री व्यवसाय को सस्ता बना सकता है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनाद गुफान गांव के मोमिन ने दो साल के गंभीर और समर्पित प्रयास के बाद कम लागत वाला एग इनक्यूबेटर डिजाइन किया है।

मोमिन वर्तमान में मुनाड के एक सरकारी हाई स्कूल के दूसरी कक्षा का छात्र है। मोमिन ने एग इनक्यूबेटर बनाया है जो किफायती और बेहतर दोनों है। छात्र ने बताया कि मेरे इनोवेशन का उद्देश्य अंडे सेने के लिए एक बेहतरीन वातावरण प्रदान करके स्थानीय पोल्ट्री व्यवसाय और छोटे किसानों का समर्थन करना है।

मोमिन को ऐसे आया इनक्यूबेटर बनाने का ख्याल

मोमिन ने बताया कि उसने बाजार में रंगीन चूजों को देखा जिसके बाद उसके मन में इनक्यूबेटर बनाने का ख्याल आया। उसने बताया कि घर पर पहले से देसी मुर्गियां थी, लेकिन वो अंडे नहीं दे रही थी। फिर मैंने कम लागत वाला एग इन्क्यूबेटर विकसित करने का काम शुरू किया, जिसे पूरा करने में लगभग दो साल लगे।

मोमिन ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और भारत के ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बताया। मोमिन के पिता मोहम्मद इशाक तेली ने कहा कि इतनी कम उम्र में भी उनके बेटे ने कम कीमत वाले एग इनक्यूबेटर को डिजाइन करने के लिए कड़ी मेहनत की।

ANI 20230409020732

मोमिन के पिता ने कहा कि मैं दैनिक वेतन भोगी हूं। इसके बावजूद मैंने एक इन्वर्टर बैटरी खरीदने के लिए बचत की, जिससे मेरे बेटे को अपने सपनों के प्रोजेक्ट को जीवित रखने में मदद मिली। मुझे खुशी है कि मेरा बेटा वह कर पाया जो उसने तय किया था।

मोहम्मद इशाक तेली ने कहा, “हमें अपने उन बच्चों को हर संभव सहायता देने की जरूरत है जो उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं या समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now