Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Karnataka election 2023: BJP जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, कुछ मौजूदा विधायकों का कट सकता है पत्ता

Karnataka Election 2023 Bjp

Karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक महीना बाकी है, प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और कुछ ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी कुछ मौजूदा विधायकों का पत्ता काट सकती है। पार्टी की रविवार को बैठक हुई थी और सूत्रों का दावा है कि उसने प्रत्येक सीट के लिए तीन नामों पर फैसला किया है।

आज आएगी BJP की पहली लिस्ट

कांग्रेस ने 166 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की हैं और बाकी सीटों के लिए आज दिल्ली में नामों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कांग्रेस के डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी की पहली सूची में 170 से 180 नाम होंगे। कर्नाटक के बाजार में अमूल के प्रवेश को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के बीच खींचतान के खिलाफ चुनावी तैयारी चल रही है। 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में 10 मई, 2023 को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 13 मई, 2023 को घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  कैंसर मरीजों को बड़ा झटका! मोदी सरकार ने दी इन जीवनरक्षक दवाओं के दाम बढ़ाने की मंजूरी

अमूल बनाम नंदिनी का मामला गर्म

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते चुनावी सरगर्मी तेज है। राजानीति में दूध कंपनी अमूल और नंदिनी ने भी एंट्री मार दी है। अमूल बनाम नंदिनी दूध के मुद्दे ने इस राजनीतिक तपिश को कई गुना बढ़ा दिया है। सोमवार को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हासन में नंदिनी दूध के पार्लर पहुंचे और नंदिनी ब्रांड को अपना समर्थन दिया। बता दें कि शिवकुमार और पूरी कांग्रेस पार्टी अमूल ब्रांड की कर्नाटक में एंट्री का विरोध कर रहे हैं और इसे कर्नाटक के स्थानीय डेयरी ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  थीम पार्क ‘शिव श्रृष्टि’ के उद्घाटन पर बोले अमित शाह- छत्रपति शिवाजी सिर्फ नाम नहीं, एक विचारधारा है  

यह मामला पांच अप्रैल को शुरू हुआ जब अमूल ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अमूल ने लिखा कि वह बेंगलुरु में दूध और दही उत्पादों की आपूर्ति करेगा। इसे बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया और आरोप लगाया कि कर्नाटक के स्थानीय दूध ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इससे कर्नाटक में अमूल के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है।

The post appeared first on .

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now