Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कैनेडी’ का एक दिलचस्प पोस्टर जारी!

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'कैनेडी' का एक दिलचस्प पोस्टर जारी!

मोचन की तलाश करते हुए विभिन्न परिस्थितियों से घिरे एक अनिद्राग्रस्त पुलिस वाले पर आधारित कहानी आपके लिए तैयार हैं, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी पुलिस नोयर ‘कैनेडी’ का पहला पोस्टर आउट हो गया है। कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में ‘मिडनाइट स्क्रीनिंग’ श्रेणी में कान्स स्क्रीनिंग के लिए चुने जाने के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जो वास्तव में उन सभी पहेली को समेटे हुए है जो दर्शकों के लिए स्क्रीन पर लाने वाली है।

“कैनेडी” एक अनिद्राग्रस्त पूर्व-पुलिस की कहानी है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा गया है लेकिन वह फिर भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम करता है और मोचन की तलाश करता है। फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें लीड एक्टर राहुल भट मेगा कैनवास पर मास्क पहने हुए हैं और सनी लियोन एक दरवाजे के सामने खड़ी होकर चिल्ला रही हैं। पुलिस नोयर की अपनी शैली को बहुत अच्छी तरह से न्यायोचित ठहराते हुए, पोस्टर को लाल और काले रंग की थीम में डिज़ाइन किया गया है, जबकि बंदूक और खून के धब्बे एक संदिग्ध कहानी पर नज़र डालती हैं, जिसे दर्शक फिल्म में देखेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके अलावा, फ़िल्म का अनुराग कश्यप के घर से आना, जो हमें कई पुलिस नोयर और थ्रिलर फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, अब ‘कैनेडी’ के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनकी थाली में क्या नया है।

कैनेडी राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है जिसका निर्माण ‘जी स्टूडियोज’ और ‘गुड बैड’ फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं। संगीत आशीष नरूला,आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लैंक के साथ बनाया है। फिल्म की एडिटिंग तान्या छाबड़िया और दीपक कटार ने की है और साउंड डिजाइन कुणाल शर्मा और डॉ. अक्षय इंडिकर ने किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now