Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना के चलते घुमारवीं के डंगार में बाजार बंद,संक्रमित परिवारों को प्रशासन की सख्त हिदायत

कोरोना के चलते घुमारवीं के डंगार में बाजार बंद,संक्रमित परिवारों को प्रशासन की सख्त हिदायत

सुभाष कुमार गौतम|घुमारवीं
बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है जिसके चलते कोरोना संक्रमित परिवार के लोग मनमानी कर रहे थे और बाजारों में घूम रहे थे जिस कारण लोगों को संक्रमण का ख़तरा बढ़ने की आशंका थी|

आपको बताते चलें कि इस बाजार में लगभग 200 के करीब दुकानें हैं और इस तरह प्रभावित परिवारों के सदस्यों के घूमने के कारण दुकानदार भी परेशान हो रहे थे| इसलिए पुलिस और प्रशासन ने ऐसे लोगों पर अब सख्ती कर दी है और कुछ दुकानों को बंद कर दिया गया है साथ ही होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगाई गई है ताकि ये लोग बाजारों में ना घूम सके|

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं : बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे,दो घायल

गौरतलब है कि इस बाजार में तीन मामले सामने आए हैं, जो एक चिंता का विषय है |लोगो को पुलिस और प्रशासन द्वारा सलाह दी गई है कि कोविड 19की गाइड लाइन को अपनाएं सैनिटाइजर मास्क व सोशल डिस्टेंस का घ्यान रखें अन्यथा पूरा बाजार भी बंद हो सकता है|

खंड चिकित्सा अधिकारी अभीनीत शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है इस मामले में कोई ढील नहीं होगी और सभी को दिशा निर्देशों के अनुसार काम करना होगा|

इसे भी पढ़ें:  humanity welfare संस्था ने गरीब परिवारों को वितरित की राशन किट
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now