Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

झूठी कांग्रेस का पाप का घड़ा भर गया है :- सुखराम चौधरी

झूठी कांग्रेस का पाप का घड़ा भर गया है :- सुखराम

शिमला|
नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी ,पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी ने बुधवार को कसुम्पटी वार्ड में पहुँच कर वार्ड में चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सुखराम चौधरी ने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला किया है। कसुम्पटी में भाजपा उम्मीदवार रचना झीना शर्मा के समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की ।

सुखराम ने कहा कि कांग्रेस का झूठ का घड़ा भर चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार झूठ पर आधारित वायदे करके सत्ता में आई कांग्रेस ,जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि 4 महीनों में जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार का ग्राफ गिरा है, उससे साफ है कि जनता अब कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि कहा कि शिमला की जनता को कभी भी कांग्रेस राहत नही दे पाई है। वही भारतीय जनता पार्टी के नेता जोगिन्दरनगर के विधायक व शिमला नगर निगम में कसुम्पटी के प्रभारी प्रकाश राणा ने कहा कि कांगेस बताये की शिमला के लिए किया क्या है ? राणा ने कहा कि भाजपा ने लगातार शिमला का विकास किया है। उन्होंने कहा कि 6500 करोड़ स्मार्ट सिटी के लिए दिए है। जिससे लगातार विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पानी की योजना पर 1850 करोड़ खर्च हो रहे है, ट्रेफिक के लिए बेहतर व्यवस्था कि गई है। टनल बनाई गई है। रोप वे प्रोजेक्ट लाया गया है।
जिस पर काम होगा। राणा ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की है ,हम केंद्र से पैसा लेकर विकास आगे बढ़ाएगे।

कसुम्पटी का विकास ही मेरा लक्ष्य:रचना शर्मा
कसुम्पटी से भाजपा प्रत्याशी रचना झीना शर्मा ने इस जनसंपर्क के दौरान कहा कि कसुम्पटी का विकास ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता का जिस प्रकार से सहयोग समर्थन मिला है, निश्चित रूप से हम कसुम्पटी के विकास की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर के चलेंगे और शिमला नगर निगम से कसुम्पटी का हक लिया जाएगा। रचना ने कहा कि एम्बुलेंस योग्य रोड बनाने की बात होगी, ड्रेनेज की बात ठीक करेंगे,स्ट्रीट लाइट व्यवस्थाओं को सुधारने की बात हो हर मसले को हल करवाने के लिए काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अभियान भी शुरू किया जाएगा और युवाओं के लिए ओपन का प्रबंध भी किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि नगर निगम में कसुम्पटी को आदर्श वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now