Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी, और भाजपा सरकार की आलोचना पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी, और भाजपा सरकार की आलोचना पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में बुधवार को पीएम मोदी, भाजपा सरकार की आलोचना की और नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार का भी जिक्र किया। उनके भाषण पर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘द बॉस’ कहा। यह बात कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाने पर भारत का अपमान करते हैं। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं। राहुल गांधी यह सब करके क्या हासिल करना चाहते हैं?

इसे भी पढ़ें:  Bihar Polls 2025: INDIA ब्लॉक की दिल्ली में 7 अगस्त को बैठक, 8 को चुनाव आयोग तक विरोध मार्च की तैयारी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब पीएम मोदी विदेश के दौरे पर थे तो वहां उन्होंने 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों से मिले। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी को ‘बॉस’ कहा, शायद राहुल गांधी को यह पसंद नहीं आया।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। अगले दो वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संबोधन में कहा कि भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो ‘पूरी तरह से आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। प्रधानमंत्री उन लोगों में से एक हैं। अगर आप मोदीजी को भगवान के बगल में बैठा दें तो वे भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। वास्तव में कुछ भी नहीं समझते हैं। क्योंकि जीवन में आप कुछ भी नहीं समझ सकते अगर आप सुनने को तैयार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:  MP global investors summit में लगेगा दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा

राहुल गांधी ने सेंगोल विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकती है, इसलिए उन्हें सेंगोल लाना पड़ रहा है। आप लेटना और वह सब करना जानते हैं। क्या आप खुश नहीं हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। बता दें कि राहुल गांधी की पिछली विदेश यात्रा पर काफी सियासी घमासान हुआ था। उस पर उन पर एक सांसद रहते हुए भारत के लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now