प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दसल वन क्षेत्र के अंदर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। बता दें कि दस्सल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
Terrorist killed in encounter in J-K's Rajouri
Read @ANI Story | https://t.co/bS7SQGe3xS#JammuKashmir #Rajouri #Securityforces #Encounter pic.twitter.com/WOjvnY9Yr0
— ANI Digital (@ani_digital) June 2, 2023
संबंधित खबरें
इससे पहले गुरुवार को बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया था। पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस्सल से आगे आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जंगल के अंदर तलाशी अभियान जारी है। एक से दो आतंकियों के जंगल के अंदर छिपे होने की आशंका है। अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंच गए हैं।





















