Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में नारकोटिक टीम ने बाइक सवार दो युवकों से पकड़ी चरस की बड़ी खेप

Published on: 17 June 2023
arest, Mandi News

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस की नारकोटिक टीम ने दो युवकों से 855 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय गौरव निवासी दोगरी जिला कुल्लू और दूसरे की पहचान मनीष निवासी डुपकन जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों से नाकाबंदी के दौरान एएनटीएफ कुल्लू के एचसी सारंग, एचएचसी अतुल कुमार और कांस्टेबल दिनेश गिर ने तेलंग में चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now