Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी में सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी में सैनिक घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से एक खुफिया आधारित-काउंटर ऑपरेशन ‘रेशम’ शुरू किया है। इस बड़े ऑपरेशन में जेके गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) के पांच उच्च प्रशिक्षित विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था , जो जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जुमागुंड इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान घुसपैठियों और सेना के बीच फायरिंग हुई जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। सेना के एक बयान के अनुसार, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में 23-24 जून की रात को जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह घटना मच्छल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों के मारे जाने के दो दिन बाद हुई है, जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से एक खुफिया आधारित-काउंटर ऑपरेशन ‘रेशम’ शुरू किया गया था। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक ट्वीट में कहा, “23/24 जून को कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को खत्म कर दिया गया, जिसमें 1 सैनिक गोली लगने से घायल हो गया।”।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now